[ KABEER NEWS DESK ]
2022 का चुनावी बिगुल फूंकने के बाद अब भाजपा बड़े जोरो शोरो से रैलियों पर रैलियां करने मे लगी है फिर चाहे वो मोदी हो, योगी हो या अमित शाह। इसके चलते शुक्रवार को खलीलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह। जहां पहुंचकर अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए संत कबीर की धरती पर आकर खुद को गौरवान्वित बताया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तीन बार भाजपा को जीत दिलाई है। पहली बार 2014 में जब वह वह प्रदेश प्रभारी थे। 2017 और 2019 के चुनाव में जब वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। यूपी की 22 करोड़ की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया तो हमने तमाम विकास कार्य कराए।
अखिलेश में दम हो तो मंदिर का निर्माण रोक कर दिखाएं: अमित शाह
अमित शाह ने 2022 के चुनाव में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया। उन्होने जनता से कहा कि एक बार और मौका दीजिए उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाकर दिखाएंगे। मोदी और योगी की सरकार में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। साथ ही सपा पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि वो कार सेवकों पर गोली चलवाए थे। हम श्रीराम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं। अखिलेश में दम हो तो मंदिर का निर्माण रोक कर दिखाएं।
गृह मंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, सांसद गोरखपुर रवि किशन, समेत और वहां मौजूद और भी लोगो ने जनता का संबोधित किया। इस जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया।
होर्डिंग व पोस्टर को ले जाने की जनता मे मची होड़
पर कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जो देखने को मिला उसे तो सोचकर ही हैरानी होती है। आपको बता दे कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद नेशनल हाईवे से लेकर सभा स्थल तक लगे होर्डिंग व पोस्टर को ले जाने को लेकर जनता के बीच होड़ मच गई। जिसमे होर्डिंग उतार रहे रामचंदर ने बताया कि यह होर्डिंग ले जाकर वह अपने घर में लगे खिड़कियों पर लगाएंगे जिससे की हवा अंदर न आ सके। इसके साथ ही कई बालक होर्डिंग उतारने में जुटे थे। इसके साथ ही ठेला लगाने वाले कई दुकानदार भी होर्डिंग उतारने में लगे रहे । दुकानदारों का कहना था कि ठंड की वजह से शीत गिरती है।
अगर इन लोगो के इस कृत्य को देखकर कोई पार्टी खुश होती है तो उसे शर्म आनी चाहिए क्योंकि ये सच्चाई है हमारे समाज की कि जनता को ठंड मे खुद को बचाने के लिए सड़को पर लगे होर्डिंग्स की जरूरत पड़ रही है ये मौजूदा सरकार की विफलता को दर्शाता है
जिस सरकार की सफलताओं का डंका दो मिनट पहले गृहमंत्री अमित शाह करके गए थे ये उसी की विफलता है ।