सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहु की भाजपा मे एंट्री……………………….

उत्तर प्रदेश राज्य
Spread the love

[ KABEER NEWS DESK ]

भाजपाईयों का पार्टी मे स्वागत करते करते शायद अखिलेश अपने ही परिवार को थामना भूल गए तभी तो बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए को भाजपा में शामिल हो गईं। जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर अपर्णा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से बेहद प्रभावित रही हैं। आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वह उसे निभाएंगी।

अखिलेश यादव अपना परिवार नहीं संभाल पा रहे हैं : केशव प्रसाद मौर्य

इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव अपना परिवार नहीं संभाल पा रहे हैं। हम अपर्णा का अपने भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। वह समय-समय पर भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का समर्थन करती रही हैं। उन्होने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश चुनाव में हार से इतने भयभीत हैं कि वह लड़ने के लिए विधानसभा सीट तक नहीं तय कर पा रहे हैं। वो कहते हैं कि विकास किया है । अगर विकास किया है तो उसी सीट से चुनाव लड़ें, जहां विकास किया है।

अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से लड़ सकती हैं चुनाव

अर्पणा के भाजपा मे आते ही अब उनके पार्टी मे स्वागत के साथ ही वे कहां से चुनाव लड़ेगीं इस पर भी चर्चा शुरु हो गई है जिसपर कयास लगाए जा रहे हैं कि अपर्णा लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह इसी सीट से चुनावी मैदान में थीं। हालांकि, उन्हें हार ही मिली थी। इसी सीट पर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट मांगा है। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर यह नियम है कि किसी सांसद के बेटे को टिकट नहीं दी जाएगी तो मैं प्रयागराज लोकसभा सीट से इस्तीफा भी देने के लिए तैयार हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *