योगी सरकार मे काम जोरदार हो या न हो पर योगी के नेताओं की जबान जरुर धारदार है जब देखो चलती ही रहती है और बेवजह कुछ भी विवादित बयान देती रहती है अब ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को लेकर।
यूपी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी वहां जाते हैं। साथ ही उन्होने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी नही छोड़ा और आरोप लगाया कि वो भी वहां जाती हैं।
उत्तर प्रदेश के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने यह विवादित बयान अमित शाह की अलीगढ़ रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया। रघुराज सिंह ने कहा कि, ”देश-विरोधी ताकतें जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलाते हैं। वहां राहुल गांधी समेत कांग्रेस बड़े-बड़े नेता जाते हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां जाती हैं।” यह पहला मौका नहीं है जब यूपी सरकार के मंत्री ने विवादित बयानबाजी की हो। इसके पहले उन्होंने मदरसों को निशाना बनाते हुए भी विवादित बयान दिया था।
तब रघुराज सिंह ने कहा था, ” भगवान ने मौका दिया तो पूरे देश के मदरसों को बंद करा दूंगा, पूरे देश के मदरसों के अंदर आतंकवादियों के अड्डे हैं और इन मदरसों से ट्रेनिंग लेने के बाद निकलने वाला आतंकी बनता है। उनकी सोच भी आतंकवादियों जैसी होती है।”
जिसके बाद उन्होने अपने इस विवादित बयान पर सफाई पेश करते हुए कहा था, ”कलाम साहब ने कहा था कि मुसलमान पैदायशी आतंकी नहीं होता है, जब वह मदरसे में पढ़ने जाता है, तो वह कई बातें सीखता है।”
इसके पहले रघुराज सिंह ने मथुरा-काशी को लेकर भी एक बयान दिया था जिसको लेकर सियासत गरमा गई थी। योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने कहा था कि , ”हिंदुओं के आराध्य देव हैं भगवान कृष्ण, हिंदुत्व के एजेंडे में है मथुरा, इसके लिए अगर उन्हें कोई भी बलि चढ़ाने पड़े तो चढ़ा देंगे।” साथ ही उन्होंने कहा था कि केशव प्रसाद मौर्य ने बिल्कुल सही कहा है कि अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की बारी है। रघुराज सिंह ने कहा था, ”ये हमारे एजेंडे में है, इसमें क्या बुराई है।”
बीजेपी नेताओं के इस प्रकार के बयान हर बार पार्टी के लिए बड़ी समस्या पैदा कर देते है और रघुराज सिंह का ये बयान अब पार्टी के कितने बड़ी समस्या खड़ी करेगा ये तो बाद मे ही पता चलेगा।