सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ती तो फायदा होता : प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश देश राज्य
Spread the love

[ KABEER NEWS DESK ]

उत्तरप्रदेश में 2017 का चुनाव सपा के साथ गठबंधन कर लड़ने वाली कांग्रेस इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ रही है फिर चाहे वो मर्जी से या मजबूरी से। क्योंकि इस बार के चुनाव में हर बड़ी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ रही है फिर चाहे वो सपा हो या बसपा , जिसके चलते कांग्रेस भी इस बार के चुनाव में अकेले ही ताल ठोक रही हैं। ऐसे में जब प्रियंका गांधी से इस पर सवाल किया गया कि क्या चुनाव के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी तो उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

समर्थन देने पर मना नहीं किया : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी चुनाव के बाद जो भी स्थिति बनेगी उसके हिसाब से देखा जाएगा। समर्थन देने पर मना नहीं किया, ऑप्शन ओपन है। प्रियंका ने आगे कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ती तो फायदा होता। मैं तो चाहती थी, लेकिन मेरे चाहने से कुछ नहीं होता। लेकिन मुझे कांग्रेस पार्टी का संगठन खड़ा करने का मौका मिला। 400 सीटों पर हमारे उम्मीदवार लड़ रहे हैं। इससे हमारा संगठन मजबूत होगा।

बीजेपी नहीं उठा रही जनता के मुद्दे 

 

 

आगे केंद्र में बड़ी भूमिका के बारे में सवाल करने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पार्टी भविष्य में जो भी जिम्मेदारी देगी, वे निभाएंगी। लेकिन वे यूपी छोड़कर जाने वाली नहीं हैं। मैंने इस बात के लिए मजबूर किया है कि चुनाव में जमीन से जुड़े मुद्दे ही उठें, लेकिन बीजेपी या दूसरे लोग जनता के मुद्दे नहीं उठा रहे हैं।

वहीं यूपी में जारी चुनाव की बात करें तो यूपी में चार चरण के मतदान हो चुके हैं पर अभी भी तीन चरणों का मतदान बाकी है ‌जिसके बाद ही तय होगा कि कौन किसका साथ मांगता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *