भाजपा ने चुनाव के पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की करी घोषणा

उत्तर प्रदेश राज्य
Spread the love

[ KABEER NEWS DESK ]

2022 विधानसभा चुनाव के आगमन को लेकर जहां हर पार्टी  अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने में जुटी है तो वहीं अब बीजेपी ने भी इतने मंत्री विधायकों के साथ छोड़ने के बाद अब  यूपी विधानसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें खबर आई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से प्रत्याशी होंगे। साथ ही कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगी।

शनिवार को पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह सूची जारी की है। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें भाजपा ने श्रीकांत शर्मा को मथुरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वह योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। वहीं मेरठ दक्षिण से सुरेंद्र तोमर व खतौली से विक्रम सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज से एमपी आर गंगवार, फरीदपुर से डॉ. श्याम बिहारी लाल, बरेली से डॉ. अरुण सक्सेना, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, कटरा से वीर विक्रम सिंह प्रत्याशी होंगे। कुल मिलाकर भाजपा भाजपा ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी प्रभारी ने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।

साथ ही योगी राज में प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

आपको बता दें कि जिस तरह से सियासी उथल पुथल को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि योगी इस बार गोरखपुर से नहीं अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे पर अब सामने आ गया है कि सीएम योगी इस बार भी गोरखपुर शहर से ही चुनाव लड़ेंगे और केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज सिराथू से।

पहले चरण के नामों में कैराना से श्रीमती मृगांका सिंह, थाना भवन से सुरेश राणा, शामली से तेजेंद्र सिंह निर्वाल, बुढ़ाना से  उमेश मलिक, चरथावल से सपना कश्यप, पुरकाजी से प्रमोद उटवाल, मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल, खतौली से विक्रम सैनी, मीरापुर से प्रशांत गुर्जर, सिवालखास से महेंद्र पाल सिंह, सरधना से संगीत सोम आदि लोग हैं

अगर दूसरे चरण के प्रत्याशियों की बात की जाए तो उनमें बेहट से नरेश सैनी, नकुड़ से महेश चौधरी, सहारनपुर नगर से राजीव गुंबर, सहारनपुर से जगपाल सिंह, देवबंद से  बृजेश सिंह रावत, रामपुर मनिहारन से देवेंद्र निम, गंगोह श्री कीरत सिंह गुर्जर, नजीबाबाद कुंवर भारतेंदु सिंह, नगीना डॉ. यशवंत, बरहापुर सुशांत सिंह, धामपुर अशोक कुमार राणा, नहटौर ओमकुमार आदि लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *