अर्पणा के बाद मुलायम सिंह यादव के साड़ू भी भाजपा मे शामिल……………………..

उत्तर प्रदेश राज्य
Spread the love

[ KABEER NEWS DESK ]

उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस को भी बड़ा झटका लग चुका है क्योंकि जहां एक तरफ बुधवार को सपा से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अर्पणा यादव भाजपा मे शामिल हुई थी तो वहीं अब उड़ती उड़ती आ रही है खबरो को सही साबित करते हुए कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान का बड़ा चेहरा प्रियंका मौर्य भी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। क्योंकि अभी हांलि मे मौर्य ने पार्टी पर टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। साथ ही सपा से प्रमोद गुप्ता भी भाजपा मे शामिल हो चुके है।

पार्टी में धांधली चल रही है : प्रियंका मौर्य

आपको बता दे कि  15 जनवरी को कांग्रेस द्वारा 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 50 महिलाएं शामिल थीं। प्रियंका ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर टिकट के लिए पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पार्टी में धांधली चल रही है और किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।

साथ ही डॉ. प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे, लेकिन खुद जांच करें फिर बोलें। हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा।

 

अखिलेश ने नेताजी को कैद करके रखा है : प्रमोद गुप्ता

अब जहां एक तरफ कांग्रेस से प्रियंका मौर्य भाजपा मे शामिल हुई है तो वहीं दूसरी तरफ सपा से अर्पणा यादव के बाद अब मुलायम सिंह यादव के साड़ू भी भाजपा मे शामिल हो चुके है। इस मौके पर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमोद ने कहा कि अखिलेश ने नेताजी को कैद करके रखा है। उनकी तबीयत अच्छी नहीं है। अब सपा में गुंडे और माफियाओं को शामिल किया जा रहा है। प्रमोद गुप्ता सपा के पूर्व विधायक रहे हैं। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वह मुलायम परिवार के दूसरे सदस्य हैं जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *