♦ सद्भावना वाटिका में कबीर प्रकट उत्सव धूम धाम से मनाया गया
♦ महंत गुरदयाल साहब द्वारा सदगुरु कबीर सत्यनाम निशान झंडा भी लगाया गया
♦ ब्राह्मणो ने फ़ैलया है की कबीर विधवा ब्राह्मणी की संतान है – गुरुदयाल साहब
♦ कबीर अनपढ़ नहीं थे – गुरुदयाल साहब
खालिसपुर/ अमेठी
कबीर सद्भावना वीवर्स ट्रस्ट द्वारा सद्भावना वाटिका पूरे धौकल- खालिसपुर जिला अमेठी द्वारा सदगुरु कबीर प्रकट दिवस मनाया गया। जिसमें परम पूज्य महंत गुरदयाल साहेब के कर कमलों द्वारा सदगुरु कबीर सत्यनाम निशान झंडा कबीर आरती करते हुए लगाया गया। इसके बाद राम दास साहेब के भजन मंडली द्वारा सत्यनाम धुन गाते हुए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।
महंत गुरुदयाल साहब ने उन लोगो को झकझोरा जो कहते है कि कबीर विधवा ब्राह्मणी के गर्भ से ,, उन्होंने ने कहा यह सब ब्राह्मणोंके द्वारा फैलाया गया है क्योंकि कबीर साहेब ने सबसे ज्यादा प्रहार ब्राहम्णो की परम्परा पर किया है,,गुरुदयाल साहब ने उन लोगो को भी झकझोरा जो कबीर को अनपढ़ कहते हैं ,,,उन्होंने कहा की सदगुरु कबीर हम सबके परमेस्वर है।
इसके पश्चात रामनाथ भारतीय ने ट्रस्ट द्वारा शिक्षा ,स्वच्छता और जागरूकता पर बल देते हुए कहा की हमे बच्चों में कबीर साहेब के विचारों पुष्पित करना चाहिए और उन्हें उनके विचारो को आत्मसात करने के प्रेरित करना चाहिए ,,,कबीर साहेब को मान कर अपने जीवन, व्यवहार और समाज में उठकर निर्मल मन के साथ मानव बनाने का प्रयास करें।
नीलम भारती ने सदगुरु कबीर साहब के विचारों को जीवन में प्रयोग करते हुए मानवता भाईचारा का पाठ पढ़ने पर जोर दिया । उन्होंने कबीर साहेब के एक दोहे से प्रेम का सन्देश दिया उन्होंने कहा ” कुछ पोथी पढ पढ जग मुआ पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का पढै सो पंडित होय।। “
मुख्य वक्ता आर सी वर्मा जिला अबकारी अधिकारी ने समाज को नशा मुक्त होकर कर्म योगी जिससे बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का काम करे।
इस अवसर पर राकेश कुमार उप प्रधानाचार्य, इरशाद सिद्दीकी प्रवक्ता, अंबिका प्रसाद मौर्य,डॉ अशोक कुमार गौतम, सुरेश कमल, सतनाम प्रधान,महेन्द्र भारती, राम विशुन प्रधान,देवेन्द्र भारती, मनोज मौर्य प्रधान, मोनू कोरी, इ. दिनेश रत्न, अजय कुमार, दिलीप कोरी, शिवम् अम्बेडकर, मनीष कोरी,राम पाल,संजय वर्मा,उमेश कोहली, राजेश निर्माण पूर्व प्रधान,विनय कुमार काफी संख्या में कबीर पंथी मौजूद रहे.