[ KABEER NEWS DESK ]
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में सत्ता हासिल करने का सपना देखने वाली हर राजनीतिक पार्टी वैराल अपनी रैलियों को लेकर बड़ी व्यस्त नज़र आ रही है और इन्हीं रैलियों के चलते मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सपा नेताओं के यहां पड़ रहे आयकर छापों को लेकर अखिलेश ने कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव को साथ लिया तो जांचें होने लगीं क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार दिखाई देने लगी है। इसलिए दिल्ली से जांच अधिकारी भेजे हैं, लेकिन हम समाजवादी हैं, डरने वाले नहीं है।
योगी की सरकार उपयोगी नहीं अनुपयोगी : अखिलेश यादव
योगी सरकार में किसानों के हाल के साथ साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी किसानों पर जमकर निशाना साधा। कहा भाजपा सरकार ने खाद की चोरी की है। जहां किसानों ने लॉकडाउन में काम कर देश की आर्थिक व्यवस्था बचाई है। वहीं भाजपा के लोग गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। पर सपा की सरकार बनने पर किसानों के हितों में काम होगा। जिनकी नौकरी छीनी उन्हें सम्मान मिलेगा। साथ ही कानून व्यवस्था पर भी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबा की सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। पुलिस का आनलाइन नं. 100 से 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। ये उपयोगी सरकार नहीं अनुपयोगी सरकार है। नाम और रंग बदलने सरकार है।
भाजपा की सरकारी और सपा की जनता की रैली
साथ ही अखिलेश ने कहा कि भाजपा की सरकार एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनने का कार्य पूरा नहीं कर सकी। जितनी मंडी सपा सरकार ने बनाई उतनी ही आज है। जो सड़कें नेताजी मुलायम सिंह यादव ने दीं, उन सड़कों को चौड़ा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली सरकारी रैली होती है और सपा की रैली जनता की रैली है। जनता से भाजपा को हटाने का संकल्प लिया है। ये ऐतिहासिक रैली बता रही है कि भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।
सरकार बनने पर 3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना
लखीमपुर कांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार से सवाल किया कि सरकार बताएं लखीमपुर में बुलडोजर कब चलेगा। सबसे अधिक माफिया भाजपा में हैं। पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने मुकदमे वापस लिए। सपा मुखिया ने कहा कि हम सब जातीय जनगणना चाहते हैं। सपा की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सब को आबादी के अनुसार हक दिलाएंगे।
जनसभा के बाद अखिलेश ने विजय यात्रा को एटा के लिए रवाना किया। इस मौके पर सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रेमचन्द कश्यप आदि भी मौजूद रहे।