अपने भड़काऊ बयानो के चलते एक बार फिर चर्चा मे आए सपा सांसद डॉ. एसटी हसन

उत्तर प्रदेश देश राज्य
Spread the love

[ KABEER NEWS DESK ]

जैसे जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, हर पार्टी अपने बेबुनियादी बयानो के चलते वोटरस को अपने खेमे मे बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रही है

जिसके चलते सपा सांसद डॉ. एसटी हसन एक बार फिर अपने बयानों को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों बंटोर रहे है क्योंकि एक कार्यक्रम में दिए उनके भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मीडिया में बड़े तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह मुसलमानों को एकजुट रहने के लिए अल्लाह का वास्ता दे रहे हैं और कह रहे है कि कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे।

आपको बता दे कि शहर में रविवार को हुए कार्यक्रम में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने जनता का संबोधन करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद एक बार फिर वो सुर्खियों मे आ गए है। उन्होने जनता मे बीजेपी का खौफ पैदा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाला है। अल्लाह के वास्ते आपसे से गुजारिश है कि आप चुनाव में मत बंटना। आपका मकसद भाजपा को हराना है। भाजपा ने देश के अंदरूनी हालात बेहद खराब कर दिए हैं।

उन्होंने कॉमन सिविल कोड पर भी जनता को भड़काते हुए कहा कि भाजपा देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द कॉमन सिविल कोड आने वाला है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म हो जाएगा। आर्टिकल 30 और 29 खत्म हो जाएगा। कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे।

साथ ही उन्होने कहा कि इस कानून के आने के बाद आप दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। मुस्लिम शैक्षणिक संस्थाओं में 50 फीसदी मुस्लिमों के पढ़ने का अधिकार खत्म हो जाएगा। आप चुनावों में बंटे तो इसके नतीजे घातक होंगे। इसलिए एकजुट होकर भाजपा को हराएं। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दिमागी बीमारी से पीड़ित बताया। इससे पहले भी सपा सांसद अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

अब सपा नेताओं द्वारा यूपी की जनता को अपने पक्ष मे लाने के लिए इस तरह के भड़काऊ भाषण कितने काम आएंगे ये तो समय ही बताएगा

पर इससे जनता मे विवाद बढ़ने का खतरा जरूर पैदा हो जाता है जिसके लिए यूपी पुलिस को पहले से सजग रहना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *