अखिल भारतीय कार्यकारिणी सभा एवं राष्ट्रीय मेलावा स्नेह मिलन का आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य
Spread the love

[ KABEER NEWS DESK ]

महाराष्ट्र की प्रदेश शाखा अखिल भारतीय कोली समाज दिल्ली के द्वारा अखिल भारतीय कार्यकारिणी सभा एवं राष्ट्रीय मेलावा स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बावलिया, रमेश दादा पाटिल, विधायक महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष केदार लखेपूरिया, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली के हाथों से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे उत्तरप्रदेश के लोगों ने सहभाग लेते हुए महाराष्ट्र के कोली-कोरी समाज को होने वाली समस्या पर विचार किया गया।

इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवरजी भाई बावलिया, सांसद रंजीता कोली, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, विधायक रमेश दादा पाटिल, विधायक निरंजन डावखरे, ठाणे महापौर नरेश मस्केजी, राष्ट्रीय संस्था पद अधिकारी राष्ट्रीय सचिव टी.सी शाक्यवाल, राष्ट्रीय मंत्री एस.के. सवेरा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मोहनी शाक्यवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विंग महेंद्र केसरी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही शिवकुमार शाक्यवार, राष्ट्रीय ऑडिटर श्री मदन मोहन शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष टिप्पना रेड्डी, आर.वी.दास, डॉ. पप्पू राम कोली, अर्जन सिंह शाक्यवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, दीपक कुमार समेत अन्य मान्यवर भी उपस्थित थे।

आपको बता दे कि इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के वरिष्ठ व महाराष्ट्र अध्यक्ष स्वर्गवासी कांती कोली व वरिष्ठ राष्ट्रीय सदस्य स्वर्गवास सीताराम बहेवा, इन सबको श्रद्धांजलि देकर कि गई। जिसके बाद कार्यक्रम मे उपस्थित महापौर नरेश मस्के, महाराष्ट्र अध्यक्ष केदार लखेपुरिया, विधायक रमेश दादा पाटिल, राजहंस टपके, महाराष्ट्र सचिव सचिन ठाणेकार, वरिष्ठ नागरिक सुभाष कोली साहब, इन सभी लोगों ने महाराष्ट्र के कोली-कोरी समाज को होने वाली समस्या राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवरजी बावलिया के सामने रखी।

सभा के अंत मे राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवरजी भाई बावलिया ने सभी को संदेश देते हुए आश्वत किया कि अखिल भारतीय कोली समाज संस्था और महाराष्ट्र के सभी छोटे बड़े दल एक होकर सभी समस्याओं का हल मिलके निकालेंगे। और आने वाले नववर्ष मे महाराष्ट्र मे और संपूर्ण भारतवर्ष मे सब मिलकर समाज मे एकता, प्रेम और न्याय के लिए हर समय हम सब साथ रहेगें।

कार्यक्रम के अंत मे सभी मान्यवरों को धन्यवाद देते हुए राष्ट्रीय गीत जन-गन-मन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा हुई जिसके बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *