कंगना रनौत ने 1947 को मिली भारत की आज़ादी को बताया भीख…………………………

देश राज्य
Spread the love

[ KABEER NEWS DESK ]

आपने हमारे पूरे देश मे नेताओं के विवादित और बेबुनियादी बयान तो सुने ही होंगे पर क्या आपने कभी किसी फिल्म अभिनेत्री को बेबुनियादी बयान देते सुना हैं?

अगर नहीं तो मै आपको परिचित कराती हूं, बॉलिवुड की फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जो आएं दिन अपने विवादित बयानो से सुर्खियां बंटोरती रहती हैं, क्योंकि न तो वो बोलने से पहले सोचती हैं और न ही बोलने के बाद भी अपनी बेफालतू के बयानो को समझना नहीं चाहती, जो बड़ा ही शर्मनाक हैं।

अब आपको बता दे कि हांलि मे फिल्मी क्षेत्र मे बेहतर प्रदर्शन के लिए देश के एक बहुत बड़े सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया जिसके बाद मे कंगना रनौत मर्यादा की सारी हदे पार करते हुए और देश की आज़ादी के लिए अपना खून बहाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते हुए पद्मश्री मिलने के गुरुर मे चूर कंगना ने कुछ ऐसा बयान दिया जिसने पूरे देश को एक बार फिर शर्मसार किया है जिसपर कंगना ने कहा है कि हमारे देश को 1947 मे मिली आज़ादी भीख थी, हमे असली आज़ादी 2014 मे मिली हैं।

जिसको लेकर महाराष्ट्र के नवाब मलिक ने अपनी डेली प्रेस कांफ्रेंस मे हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर दिए कंगना के विवादित बयान पर कंगना ने जिस तरह से लाखो स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है उसके बाद कंगना के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए और लाखो स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान के तहत उसे गिरफ्तार करना चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार से कंगना के पद्मश्री को वापस लेने की भी मांग की है।

मलिक ने कहा कि उन्हें लगता है कि कंगना मलाना क्रीम का ओवरडोज लेकर बयानबाजी कर रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि “मोहतरमा मलाणा क्रीम लेकर ज़्यादा बोल रही हैं। मलाणा क्रीम का डोज ज्यादा हो गया है इसलिए उल-जुलूल की बातें कर रहीं हैं। हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार कंगना रनौत का पद्मश्री वापस ले।”

क्या होता है मलाणा क्रीम ?

अब आप सोच रहे होंगे कि ये मलाणा क्रीम क्या होती है तो आपको बता दूं कि ये क्रीम हिमाचल प्रदेश के एक गांव मे पाई जाती है जो एक प्रकार की चरस या हैश या हशीश होती है जिसे वीड या गांजे के पौधे से बनाया जाता है। कहते हैं इस गांव में वीड प्राकृतिक तौर पर भी उगती है और ग़ैरक़ानूनी ढंग से यहाँ इसे उगाया जाता है। यह पहाड़ों का वीड हब है। वैसे तो पहाड़ों पर कई जगह गांजा, हैश आदि मिल जाएंगे लेकिन मलाणा क्रीम अपने आपमें निराली है। मलाणा गांव में दुनिया का सबसे अच्छा वीड उगाया जाता है। वैसे यह गाँव गहरी खाईयों और बर्फ़ीले पहाड़ों से घिरा है। यहाँ दूर-दूर से लोग आते हैं और प्रकृति की गोद में बैठकर सुकून के पल बिताते हैं। इसी के साथ लोग यहाँ नशा भी करते हैं। जी दरअसल मलाणा के लोगों के लिए चरस पवित्र है, वो इसे ग़लत नहीं मानते। उनका कहना है यह बूटी छाननाहै। मलाणा क्रीम में THC की मात्रा काफ़ी ज़्यादा होती है। आपको हम यह भी बता दें कि 10 ग्राम मलाणा क्रीम की क़ीमत 1500 रुपये से 8000 रुपये तक हो सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *